Search for:

इंदौर को मिली एक और राष्ट्रीय उपलब्धि

फिफ्थ नेशनल वाटर अवार्ड में इंदौर जिला वेस्टर्न जोन में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट कैटेगरी में रहा प्रथम स्थान पर

इंदौर। इंदौर को एक और राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त हुई है। फिफ्थ नेशनल वाटर अवार्ड में इंदौर जिला वेस्टर्न जोन में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट कैटेगरी में प्रथम स्थान पर रहा है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज नई दिल्ली में यह घोषणा की गई है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने आज श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की। आगामी 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले समारोह में जिले को पुरस्कृत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्ल्यूआर, आरडी एंड जीआर) ने 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 के लिए 09 श्रेणियों में संयुक्त विजेताओं सहित 38 विजेताओं की घोषणा की, जिनमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (स्कूल या कॉलेज के अलावा) और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज शामिल हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required