Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • भोपाल के जहांगीराबाद में दो गुटों में हुआ पथराव, चलीं तलवारें

भोपाल के जहांगीराबाद में दो गुटों में हुआ पथराव, चलीं तलवारें

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई। खुलेआम सड़कों पर तलवारें भी लहराई गईं। दो गुटों की झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

भोपाल के जहांगीराबाद में दो दिन पहले युवकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। उसके बाद से ही विवाद की स्थिति बनी है। पथराव की खबर लगते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को छावनी में तब्दील किया गया है। हालात अब नियंत्रण में हैं।

मामला दो दिन पहले यानी 22 दिसंबर की शाम का है, जब एक विशेष समुदाय का शख्स तेज गति से गाड़ी लेकर सरदारों की गली से निकल रहा था। सरदारों से झड़प के दौरान शख्स ने सब्जी के ठेले से एक छोटी लकड़ी निकालकर हमला कर दिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई और अब आरोपी शख्स जेल में है।

बता दें कि जहांगीराबाद इलाके में इस जगह पुरानी गल्ला मंडी है, जहां पर सिख और विशेष समुदाय के लोग बहुत आयात में रहते हैं। दो दिन की लड़ाई के बाद आज सुबह सिख समुदाय के लोग इकट्ठे हुए और विशेष समुदाय के एक शख्स पर हमला बोल दिया। इस दौरान घरों पर पत्थरों और तलवारबाजी भी की गई।

वहीं, अब पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई कर रही है। सीसीटीवी के जरिए तलवारबाजी और पथराव करने वाले लोगों को ढूंढ रही है। पुलिस ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required