Search for:

इंदौर में दिन दहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या

इंदौर। इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में शुक्रवार दोपहर सरे बाजार एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावर ने उस पर चाकू से 18 वार किए। फिर गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान विनोद राठौर के रूप में हुई है।

परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाला युवक विनोद रेलवे स्टेशन के पास गुरुकृपा होटल में वेटर का काम करता था। उसका रात को कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र में रहने वाले युवक से विवाद हुआ था। फिलहाल आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई।

विनोद शुक्रवार दोपहर घर से निकला था। हमलवार पीछे से आया और युवक पर चाकू से वार करने लगा। विनोद सड़क पर गिर पड़ा तो बार-बार आरोपी ने चाकू से वार किए। इसके बाद उसने गला भी काट दिया। हत्या के समय लोग भी सड़कों पर थे।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि विनोद राठौर को पीछे से बदमाश ने धक्का दिया। इसके बाद विनोद नीचे गिर गया। फिर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। विनोद दर्द से तड़प रहा था। इसके बाद भी आरोपी रूका नहीं और विनोद का गला चाकू से रेत दिया।

 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required