Search for:
  • Home/
  • मध्यप्रदेश/
  • इंदौर को ठंड से मिली राहत, तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी

इंदौर को ठंड से मिली राहत, तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी

इंदौर। इंदौर में चार दिनों से ठंड का असर काफी कम हो गया है। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। रविवार को दिन का तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस (+4) और रात का तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस (+1) रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को भी तेज धूप रही, जिसके कारण ठंड का असर कम हो गया। इस दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस (+2) रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में हल्की गिरावट आई और बीती रात तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस (+3) रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक ठंड का खास असर नहीं रहेगा, लेकिन इसके बाद सर्दी का दौर फिर से शुरू हो सकता है। सोमवार को जेट स्ट्रीम हवा 260 किमी प्रति घंटा से चलीं, जिससे ठंडक कम हो गई है। इंदौर में तो ठंड का असर पहले ही कम था। इसके पीछे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में बदलाव आना माना जा रहा है।

 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required