Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • पुणे में क्रैश हुआ प्राइवेट हेलीकॉप्टर, चार यात्री घायल

पुणे में क्रैश हुआ प्राइवेट हेलीकॉप्टर, चार यात्री घायल

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश के बीच शनिवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट समेत चार लोग घायल हो गए। यह हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से ये हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ।

वहीं जिले में मौसम भी खराब है। यहां इलाके में लगातार बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर ग्लोबल एवियेशन कंपनी का है। इस हेलीकॉप्टर में पायलट के साथ तीन अन्य लोग सवार थे। बताया जा रहा है तो इस हेलीकॉप्टर में 4 लोग सवार थे, जिसमे से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required