Search for:
  • Home/
  • मध्यप्रदेश/
  • महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की दो दिनों तक मेज़बानी करेगा इंदौर 

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की दो दिनों तक मेज़बानी करेगा इंदौर 

इंदौर। इंदौर के लिए 18 और 19 सितम्बर के दिन ख़ास रहेंगे। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की दो दिनों के लिए इंदौर मेज़बानी करेगा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 18 सितंबर बुधवार को सायंकाल इंदौर आएंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु बुधवार को प्रथम दिन मृगनयनी पहुँच कर उन कारीगरों से रूबरू होंगी जिन्होंने अपने हुनर से नाम कमाया है। राष्ट्रपति इन्दौर में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

दूसरे दिन गुरूवार 19 सितंबर को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पूर्वान्ह उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगी और वहाँ आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्म द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन भी करेंगी। राष्ट्रपति द्वारा उज्जैन रूद्राक्ष होटल परिसर में सफाई मित्रों से संवाद कर उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा। राष्ट्रपति उज्जैन में ही उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का भूमिपूजन, श्रीमहाकाल लोक का भ्रमण कर श्रीमहाकाल लोक के मूर्तिकारों से संवाद भी करेंगी। दोपहर बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पुनः इंदौर आकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु सायंकाल इंदौर से प्रस्थान करेंगी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required