Search for:
  • Home/
  • मध्यप्रदेश/
  • इंदौर: बाणगंगा इलाके में फैक्ट्री के दो कर्मियों में विवाद के बाद हत्या

इंदौर: बाणगंगा इलाके में फैक्ट्री के दो कर्मियों में विवाद के बाद हत्या

इंदौर। इंदौर के बाणगंगा इलाके की एक फैक्टरी में एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी की सिर पर टॉमी मारकर हत्या कर दी। आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। यहां वह एक फैक्टरी में काम करता है। मामले के अनुसार खाना बनाने को लेकर फैक्ट्री के दो कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे के सिर पर टॉमी से वार कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इससे फैक्ट्री के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार हत्या की वारदात सांवेर रोड स्थित रिद्धि सिद्धि फैक्ट्री की है। ये पैक्ट्री सेक्टर डी में है। यहां पर काम करने वाले कर्मचारी धनप्रसाद अपने भतीजे के साथ यहां पर रहता था। एक अन्य कर्मी हरीश भी यहीं पर काम करता था। दोनों के बीच देर रात खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर हरीश ने धन प्रसाद के सिर पर लोहे की टॉमी से वार कर दिया, जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक धन प्रसाद सागर का रहने वाला है।

आरोपी हरीश छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। दोनों साथ में ही फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे। हत्या करने के बाद हरीश फरार हो गया। चौकीदार ने पुलिस को घटना की जानकारी। पुलिस ने शव को बरामद कर कुछ ही घंटे में आरोपी हरीश को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि वारदात से पहले दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी। इसके बाद खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required