Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 23 नाम हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इस लिहाज से पार्टी अब तक महाराष्ट्र में 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है।

सूची में अधिकांश नाम विदर्भ इलाके की है। कांग्रेस ने नागपुर साउथ से गिरिश पांडव, वर्धा से शेखर शिंदे और यवतमाल से अनिल मांगुलकर को टिकट दिया है। कांग्रेस आज ही उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी करेगी।

कांग्रेस के मुताबिक भुजबल से राजेश तुकाराम, जलगांव से स्वाति वाकेकर, सांवनेर से अनुजा सुनील केदार, भंडारा से पूजा ठक्कर, रालेगांव से बसंत पूर्के, कामथी से सुरेश भवार, अर्जुनी से दिलीप बनसोड, बसई से विजय पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने कांदावली-पूर्व से कालू बधेलिया, अमि से जितेंद्र मोघे, जालना से कैलाश गोरंटियाल, शिरोली से गणपत राव पाटिल को भी सिंबल दिया है।

 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required