Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • लोकसभा में पेश हुआ ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल, पक्ष में पड़े 269 वोट

लोकसभा में पेश हुआ ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल, पक्ष में पड़े 269 वोट

नई दिल्ली। लोकसभा में सरकार ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पेश कर दिया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ये बिल पेश किया है। ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल पर चर्चा और उसे पारित करने के लिए मतदान हो चुका है। वोटिंग के बाद को यह विधेयक ज्वाइंड पार्लियामेंट्री कमेट (जेपीसी) को भेजा गया है।

पहली बार लोकसभा में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग हुई है। स्पीकर ने बताया कि प्रस्ताव के पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 वोट पड़े। बहुमत प्रस्ताव के पक्ष में है। इसके बाद कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बिल सदन में पेश कर दिया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कुल 369 सदस्यों ने अपने वोट डाले हैं। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने आपत्ति जताई।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो पर्ची देकर बताएं। इस पर स्पीकर ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि अगर किसी सदस्य को ऐसा लगता है तो वह पर्ची के जरिए भी अपने वोट को संशोधित कर सकता है।

अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आपको प्रक्रिया भी बताई जाएगी। नई संसद में पहली बार मतदान हो रहा है, इसलिए इसमें कुछ समस्याएं आ सकती हैं। हम संशोधन की भी अनुमति देंगे। महासचिव आपको पूरी प्रणाली बताएंगे और यह भी बताएंगे कि अगर गलती से गलत बटन दब गया तो आप पर्ची से दोबारा अपना वोट सही कर सकते हैं। इसके बाद लोकसभा के महासचिव ने सदस्यों को पूरी प्रक्रिया बताई।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required