Search for:
  • Home/
  • विदेश/
  • पाकिस्तान की हुई फजीहत, सऊदी अरब ने दिखाई औकात; प्रिंस सलमान ने रद्द किया दौरा…

पाकिस्तान की हुई फजीहत, सऊदी अरब ने दिखाई औकात; प्रिंस सलमान ने रद्द किया दौरा…

सऊदी अरब के युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के स्वागत में पलके बिछाए पाकिस्तान को झटका लगा है। प्रिंस सलमान ने अज्ञात कारणों से अपनी पाकिस्तान यात्रा स्थगित कर दी है।

आर्थिक तंगी झेल रहे पाकिस्तान के लिए प्रिंस सलमान की यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को उम्मीद थी कि सऊदी प्रिंस उनके मुल्क में आएंगे और कोई बड़ा निवेश करेंगे, मगर ऐसा नहीं हो सका है। प्रिंस सलमान ने पाकिस्तान का दौरा तो स्थगित कर दिया लेकिन वह जापान जरूर जाएंगे।

प्रिंस सलमान ने रद्द किया पाकिस्तान दौरा
मार्च में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सऊदी अरब की यात्रा के बाद पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हाल ही में राजनयिक और व्यापार-संबंधी वार्ता के बाद यह उच्चस्तरीय यात्रा होने की संभावना थी।

सऊदी अरब के युवराज की यात्रा अब विलंबित हो गई है। उनकी यात्रा नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिये बहुत महत्व रखती है। पाकिस्तान विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी अरब से बड़ा निवेश आने की उम्मीद लगाए है।

मोहम्मद बिन सलमान की पांच साल में यह पहली पाकिस्तान यात्रा होगी। पिछली बार उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के शासनकाल के दौरान फरवरी 2019 में पाकिस्तान का दौरा किया था। वह क्षेत्र की अपनी यात्रा के तहत 2022 में पाकिस्तान आने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में यात्रा रद्द कर दी गई थी।

20 मई को जापान जाएंगे प्रिंस सलमान
वहीं सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान 20 से 23 मई तक जापान का दौरा करेंगे और सम्राट नारुहितो और प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात करेंगे।

सऊदी अरब जापान के लिए एक प्रमुख तेल आपूर्तिकर्ता है। जापानी मीडिया के मुताबिक, सऊदी प्रिंस जापानी सम्राट के साथ मुलाकात और कोर्ट लंच करेंगे और पीएम किशिदा के साथ बातचीत करेंगे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required