Search for:
  • Home/
  • मध्यप्रदेश/
  • पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण अब 18-19 व 20 नवम्बर को : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण अब 18-19 व 20 नवम्बर को : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बारिश के कारण युवाओं के हित में लिया गया निर्णय

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुलिस आरक्षक भर्ती (जीडी) एवं (रेडियो) वर्ष 2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल) 30 सितम्बर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर 2024 को होना निर्धारित किया गया था। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण हुई असुविधा को देखते हुए, इन तिथियों को आगे बढ़ाते हुए 18, 19 एवं 20 नवंबर करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी युवाओं के हित में लिया यह निर्णय निश्चित ही पुलिस आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय भी देगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश देते हुए सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required